महासमुन्द

साल में एक बार खिलता है लिली प्रजाति की यह फूल...
23-May-2022 3:48 PM
साल में एक बार खिलता है लिली प्रजाति की यह फूल...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई।
लिली प्रजाति की यह फूल भीषण गर्मी के साथ भी खूबसूरत चटख प्याजी रंगों के साथ खिलती है। महासमुंद में मोक्षा विदानी के आंगन में पिछले कई सालों से है। प्याज की तरह लेकिन बड़े आकार में कंद के रूप में इसकी जड़ेें होती है। जितने कंद, उतने ही फूल भी। साल भर में एक बार गर्मी में खिलने की वजह से कुछ लोग इसे अप्रैल फूल भी कहते हैं। इसके एक कंद मात्र बो देने से दूसरे साल इसके दो तीन कंद बनते हैं और हर साल इसकी तादात बढ़ते रहती है। लंबे आकार के पत्तों के साथ बारिश और ठंड में इसके कंद जिंदा रहते हैं। धूप तेज होते ही इसमें कलियां निकलती हैं और छोटी-छोटी पंखुडिय़ों के साथ एक फुटबॉल आकार की फूल बन जाती हैं। यह अपने पूरे आकार में खिलने के एक माह बाद तक नहीं मुरझाती और जब तक खिली होती हैं भीनी-भीनी खुशबू बिखेरती हैं।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news