रायपुर

चाय लेने गए आरक्षक पर सरेराह हमला, नशेड़ी ने काटी नस, देर रात गिरफ्तार
23-May-2022 7:15 PM
चाय लेने गए आरक्षक पर सरेराह हमला, नशेड़ी ने काटी नस, देर रात गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। शहर में आदतन नशेडिय़ों ने उत्पात मचा रखा है। आए दिन बेखौफ चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। नशे की लत ऐसी है कि इन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसी घटना सामने आई है जहां एक पुराने बदमाश ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। चाय लेकर लौट रहे जवान पर ताबड़तोड़ चाकू चलाकर जख्मी करने की कोशिश की। संघर्ष करते हुए किसी तरह से आरक्षक ने खुद को बचाया। चाकू चलाने के दौरान आरक्षक के एक हाथ की नश कट गई। देर रात पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार किया।

आरोपी नशेड़ी युवक का नाम हर्ष शुक्ला बताया गया है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की पुष्टि की। आरक्षक गजेंद्र साहू से विवाद होने के दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया। पुलिस का कहना है विवाद रविवार रात 12 बजे हुआ। आरक्षक गजेंद्र अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान वह हमराह ढाबा में चाय लेने के लिए पहुंचा। यहां पास में खड़ा हर्ष साहू विवाद करने लगा। आरक्षक ने बताया हर्ष पहले से नशे में धुत्त था। संभवतया उसने गोली और गांजा का सेवन किया था। नशे की हालत में ही गाली गलौज करने लगा। गजेंद्र ने बताया जब उसने हर्ष को अपशब्द कहने से रोका तो उसने कॉलर पकड़ लिया। हाथा पाई करते हुए अपने पास रखे चाकू निकालकर हमला तेज कर दिया। आरक्षक बीच बचाव करते हुए किसी ने खुद को बचा सका। धारदार चाकू से हाथ का नस कट गया। आरोपी  हमला करने के बाद यहां से भाग निकला। कुछ देर बाद थाना में घटना के बारे में खबर पहुंचते ही सर्चिंग करते हुए आरोपी को इलाके से ही दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक मामलों की जानकारी हाथ लगी है। पुलिस ने गैर जमानतीय धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की बात कही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news