सरगुजा

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत कम करने पर किसान मोर्चा ने मोदी को दिया धन्यवाद
23-May-2022 9:47 PM
पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत कम करने पर किसान मोर्चा ने मोदी को दिया धन्यवाद

ड्रायवरों व मालिकों को गुलाब फूल देकर की खुशियां साझा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,23 मई।
केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को कम करके पेट्रोल का मूल्य 9.50 रुपए, डीजल 7 रुपए व रसोई गैस 200 रुपए कम किय़े जाने पर भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आज भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष,नीलेश सिंह,निश्छल सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक मोटरसाइकिल,ऑटो,कार,ट्रक चालकों एवम मलिकों को गुलाब का फूल भेंट कर इंधन उत्पादों के मूल्य घटाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए राहगीरों के साथ प्रसन्नता को साझा किया।

मीडिया से संवाद करते हुए मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है अब राज्य सरकार को भी मूल्य घटाकर प्रदेश के नागरिकों को राहत दी जानी चाहिए।भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया कि उनके लिए जनता सबसे पहले है। राष्ट्रहित में पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क घटाने से प्रत्येक क्षेत्र में इसका सकारात्मक असर पड़ेगा व महंगाई पर भी विराम लगेगा।

 इस अवसर पर अनिल तिवारी, सोमनाथ सिंह, राजेश सिंह, राजू पांडे, मनोज कंसारी, बेदी शर्मा, अनुज तिवारी, बबलू गुप्ता, अजय सिंह, सुनील बघेल, धनंजय द्विवेदी,अभिषेक सिंह देव,नछत्तर सिंह छोटे लाल माथुर,धर्मेन्द्र जायसवाल, मनीष बारी,मनोज प्रसाद, अमित पटेल, अभिमन्यु श्रीवास्तव, जतिन परमार, उपेंद्र यादव,  प्रिंस तिवारी, विनोद सोनी, संतोष मिश्रा, संजय एक्का, नंद किशोर ताम्रकार, संजीव कश्यप, राम सिंह देव, सौरभ विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news