राजनांदगांव
दिग्विजय कॉलेज से अर्थशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मई। शहर के केबल कारोबारी आदित्य मिश्रा का मंगलवार तडक़े निधन हो गया। सुबह लगभग 3 बजे उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय जिला अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं आया और उनका स्वर्गवास हो गया। श्री मिश्रा अपने पीछे पत्नी और पुत्र-पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए।
48 वर्षीय मिश्रा लंबे समय से शारीरिक समस्या से जूझ रहे थे। स्थानीय लेबर कॉलोनी में मिश्रा के निधन की खबर से शोक का माहौल है। मिश्रा काफी मिलनसार थे। स्थानीय दिग्विजय कॉलेज के वह अर्थशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट थे। शुरू से ही वह मेधावी छात्र रहे। उनका शहरभर के राजनीतिक और गैरराजनीतिक वर्गों से संपर्क रहा है। दोपहर बाद परिवार के द्वारा उनकी अंत्येष्ठि की जाएगी। केबल के कारोबार में उन्होंने काफी नाम कमाया था। वह शुरू से ही केबल कारोबार के जरिये आम लोगों से संपर्क में थे। उनके छोटे भाई आशीष मिश्रा राज्य पुलिस सेवा में डीएसपी हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी अन्य क्षेत्रों में सक्रिय हैं।