धमतरी

8 करोड़ वसूली का लक्ष्य, 2 सौ से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई
24-May-2022 3:07 PM
8 करोड़ वसूली का लक्ष्य, 2 सौ से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  24 मई।
नगर निगम धमतरी शहरवासियों को पानी, बिजली, सफाई समेत अन्य सुविधाएं दे रही। इसके एवज में निगम प्रशासन की ओर से टैक्स लिया जाता है। साल 2021-22 में 31 मार्च तक विभिन्न टैक्स को मिलाकर करीब 8 करोड़ वसूली का लक्ष्य था, लेकिन सिर्फ 80.41 प्रतिशत टैक्स की वसूली हुई है। अभी भी निगम प्रशासन के कर्मचारियों को करीब 2 करोड़ की वसूली के लिए जोर लगाना पड़ रहा है।

निगम के राजस्व विभाग को बकायेदारों से संपत्ति कर के रूप में 2 करोड़ 46 लाख 63 हजार, समेकित कर के रूप में 1 करोड़ 43 लाख 95 हजार, जलकर के रूप में 1 करोड़ 97 लाख 55 हजार समेत विभिन्न टैक्स को मिलाकर करीब 8 करोड़ 48 लाख 66 हजार रुपए वसूली का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी 6 करोड़ 82 लाख 42 हजार की ही वसूली हो पाई।

21 प्रकरणों पर हुई सुनवाई
बकायादार टैक्स जमा कराने के लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। 5 हजार और उससे ज्यादा का 210 टैक्स बकायेदारों के प्रकरणों को पिछले दिनों लोक अदालत में प्रस्तुत किया गया, जिसमें से 21 प्रकरणों का निराकरण हुआ। निगम प्रशासन ने 1 लाख 41 हजार का टैक्स वसूला। अभी भी 189 प्रकरणों का निराकरण नहीं हो सका है। ऐसे में इन्हें नोटिस जारी कर 6.15 फीसदी चक्रवृद्धि ब्याज की दर से वसूली करने का लक्ष्य रखा है।

नल कनेक्शन काटने की होगी कार्रवाई
जलकर जमा नहीं करने वाले बकायादारों के घर का टेप नल कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद 15 दिनों के भीतर बकाया टैक्स को जमा कराने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। इसके बाद नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।

कर्मचारियों पर बढ़ा दबाव
साल 2021-22 का वित्तीय वर्ष समाप्त हुए 2 माह बीत चुका है। इसके बाद भी अब तक शत-प्रतिशत टैक्स की वसूली नहीं हो पाई है। ऐसे में बकाया वसूली के लिए कर्मचारियों पर दबाव बढ़ गया है। यही वजह है कि 9 सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे उन्हें फील्ड में जाकर काम करना पड़ रहा है। कर्मचारी दफ्तर में मिल रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news