दुर्ग

प्रदेश में अराजकता का माहौल- शालिनी
24-May-2022 3:18 PM
प्रदेश में अराजकता का माहौल- शालिनी

भाजपा महिला मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मई।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, शीतल नायक  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति जाधव रहे।
 बैठक में महिला मोर्चा की संगठनात्मक कार्यक्रम एवं प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों को मातृशक्ति तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा तय की गई।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के द्वारा संभाग के समस्त महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में चारों ओर एवं अराजकता का माहौल है। मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है और तो और अपनी फरियाद लेकर अगर कोई महिला मुख्यमंत्री के पास पहुंचती हैं, तो मुख्यमंत्री उनकी आपबीती ना सुनकर उन्हें राजनीति कर रही कह कर बेइज्जत करते हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं और तो और प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की कर्जा माफी एवं रेडी टू ईट जैसे मामले में महिलाओं से काम छीन कर प्राइवेट में दे दिया जा रहा है, इन सभी विषयों को लेकर हमें महिला बहनों के पास जाना है और इस प्रदेश सरकार को घेरने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पार्टी के प्रति जतानी हैं। आज संगठन के द्वारा जो भी काम हमें प्राप्त हो रहे हैं उसे हमें जल्द से जल्द निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना है ताकि चुनाव के पूर्व हम अपनी तैयारी पूर्ण कर सके और अपनी पार्टी को वापस प्रदेश में स्थापित कर सकें।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेश सह  प्रभारी उषा टावरी ने कहा कि आज और अभी से हम सभी को होने वाले चुनाव को लेकर जुट जाना है। प्रदेश में चारों ओर अराजकता भय का माहौल सुरक्षित नहीं है और तो और प्रदेश की 20000 महिलाओं को मिलने वाला रेडी टू ईट का काम वह भी उन लोगों से छीन लिया गया है जो कि सीधे  तौर पर उनके जीवन यापन को छीनना है प्रत्येक बूथ पर पांच महिला सखियों का भी जल्द निर्माण करना है ताकि हमारा बुथ सशक्त हो सके।
बैठक का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शीतल नायक ने किया। आभार महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम ने किया।
बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर, सहित समस्त संभाग के सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news