राजनांदगांव

12 लाख के दो ईनामी नक्सलियों का समर्पण
25-May-2022 1:37 PM
12 लाख के दो ईनामी नक्सलियों का समर्पण

महिला नक्सली पर 21 मुठभेड़, हत्या आगजनी में शामिल होने का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली मेंं दो नक्सलियों ने आत्मसर्पण का रास्ता चुना है। समर्पण नक्सलियों में एक महिला शामिल है। दोनों पर 12 लाख रुपए ईनाम था। महिला नक्सली पर अकेले 21 मुठभेड़ में शामिल होने और हत्या व आगजनी की घटना में शामिल होने का आरोप है। इसी तरह पुरूष नक्सली पर एक हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का नामजद मामला गढ़चिरौली के अलग-अलग थानों में दर्ज है।

बुधवार को आत्मसमर्पण करने वाले रामसिंग उर्फ सीताराम बक्का आत्राम और माधुरी उर्फ भूरी उर्फ सुमन मट्टामी ने एसपी अंकित गोयल के समक्ष समर्पण किया है। पखवाड़ेभर पूर्व भी एक नक्सल जोड़े ने आत्मसर्पण का रूख किया था। पुलिस के लिए यह सफलता इसलिए मायने रखती है, क्योंकि टीओसी सप्ताह में नक्सली हथियार छोडक़र मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

गढ़चिरौली पुलिस नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। माना जा रहा है कि इससे प्रभावित होकर नक्सली हथियार छोड़ रहे हैं। आत्मसर्पित नक्सली रामसिंह और माधुरी दोनों गढ़चिरौली के रहने वाले हैं। रामसिंह उम्रदराज नक्सली है। उसकी उम्र लगभग 63 साल है। जबकि माधुरी की उम्र 34 साल है। दोनों लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे। रामसिंह ने करीब 20 साल नक्सलियों के लिए अलग-अलग कैडर में रहते कार्य किया। प्रमुख रूप से वह 2012 से 2022 तक भामरागढ़ क्षेत्र के तकनीकी टीम में एसीएम पद पर रहा। इसी तरह माधुरी 2002 में नक्सली बनकर अलग-अलग क्षेत्रों में गतिविधियां चलाती रही। वह 2013 से 2022 तक पेरमली दलम में एसीएम रही। महाराष्ट्र सरकार ने दोनों पर 6-6 लाख रुपए ईनाम घोषित किया था।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटर ज़ाहिद काज़मी का कहना था, कि "पीटीआई की रैली की तुलना रायविंड में हुए तब्लीग़ी इज्तिमे से की जा सकती है. इसी तरह पीटीआई की यह राजनीतिक रैली होती है."

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news