सरगुजा

27 फीसदी आरक्षण की मांग को ले भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दिया धरना
25-May-2022 2:58 PM
27 फीसदी आरक्षण की मांग को ले भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 मई।
छतीसगढ़ सरकार से ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व पूर्व सांसद कमल भान सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में स्थानीय गाँधी चौक में एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छतीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश के ओबीसी समाज को छलने का काम कर रही है, कांग्रेस का दोहरा चरित्र इसी में देखने को मिलता है कि एक तरफ राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के लिए सदन में बिल लाती है और दूसरी तरफ अपने लोगों से उसके खिलाफ कोर्ट में चुनौती भी दिलवाती है। एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, संविधान में 127वां संशोधन कर राज्यों को ओबीसी आरक्षण लागू करने का अधिकार दिया, साथ ही अपनी कैबिनेट में 27 लोगों ओबीसी वर्ग से मंत्री बनाया, वहीं दूसरी ओर छतीसगढ़ में ओबीसी मुख्यमंत्री होने के बावजूद पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है।

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव से पूर्व भूपेश बघेल ने कहा था- मैं आऊंगा तो सर्वे कराकर पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दूंगा, लेकिन भूपेश बघेल ने पिछड़ा वर्ग समाज को चुनाव पश्चात् धोखा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी भूपेश सरकार को अपना वादा भूलने नहीं देगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने कहा कि वादा पर वादा करते भूपेश सरकार घूम रही है, उनका कोई भी वादा पूरा नहीं होने वाला, पिछड़ा वर्ग समाज से धोखा करने वाली ऐसी सरकार को पिछड़ा वर्ग समाज सबक सिखाएगी।
धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मनोज गुप्ता, जन्मजय मिश्रा, मुधुसुदन शुक्ला, सन्तोष दास, विजय व्यापारी, संजय सोनी, विश्व विजय तोमर, जितेन्द्र सोनी, मोती गुप्ता, संजीव वर्मा, शानु कश्यप, प्रभात विश्वास, राम प्रसाद कुशवाहा, दीपक यादव तथा दीपक साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव सेठ ने तथा आभार प्रदर्शन मयंक जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिमन्यु गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह,राम लखन पैकरा, आलोक दुबे, विकास पाण्डेय,मधु चौदहा,रूपेश दुबे, छोटू थामस, नकुल सोनकर, मनोज सोनी,महेश जायसवाल, बल्लु शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता,अजय सोनी, विनोद दुबे, राम परवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, वीर सोनी, शोलू सिंह,रवि सोनी, सुरेश पातर,अमरनाथ राजवाड़े, अज्जू सोनी, बृज भूषण चन्द बेहरा, पियूष सोनी, केदार यादव, गणेश गुप्ता, ईश्वर यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news