कोरिया

आंधी-तूफान ने आम की फसल को किया बर्बाद
25-May-2022 3:10 PM
आंधी-तूफान ने आम की फसल को किया बर्बाद

इस वर्ष काफी कम आम के स्वाद की मिलने की है संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर(कोरिया) 25 मई।
इस वर्ष आम की आवक में कमी के कारण आम लोगों के लिए नहीं बल्कि खास लोगों तक ही पहुंच रहा है। बाजार में बाहर से आने वाले आम की कीमत उंची दर पर है, दूसरी ओर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से कुछ ही दूरी पर ग्राम खाडा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में भी इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले आम की फसल में काफी कमी देखी जा रही है। वहीं बीते दिनों आए आंधी तूफान ने आश्रम में लगे आम की फसल को काफी कुछ चौपट कर दिया है। यहां लगे खजली आम जो काफी बड़े आकार के होते है, तेज हवाओं के कारण सबसे ज्यादा इनका नुकसान हुआ है।

डेरा सच्चा सौदा के आश्रम के लगे आम अभी पके नही रहे है। आश्रम के सेवादारों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दर्जनों प्रकार के आम के वैरायटी  है जिनमें फल भी अच्छे आए थे लेकिन इन दिनों चल रही आंधी बारिश के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सेवादारों के मुताबिक बीते दिनों चली आंधी के कारण आश्रम में लगे कई वैराटियों के आम आंधी से पकने के पूर्व ही बडी संख्या में आम के फल टूटकर गिर गये। सेवादारों ने बताया कि इस वर्ष आश्रम के आम को आंधी से भारी नुकसान पहुॅचा है। शुरूआती दौर में ज्यादा नुकसान नही हुआ था लेकिन इस दौरान चली आंधी के कारण आश्रम के आम पेड़ से टूटकर भारी संख्या में गिर गये। जिसके कारण इस वर्ष आश्रम में आम का उत्पादन प्रभावित हुआ है। जल्द ही आश्रम के आम पक कर तैयार हो जायेगे और लोगों के विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा आश्रम से निकलने वाले आम को रासायनिक प्रक्रिया से नहीं पकाया जाता बल्कि प्राकृतिक तरीके से पेड़ पर ही आमों को पकने दिया जाता है और फिर लोगों के विक्रय के लिए रखे जाते हैं इस वर्ष यहां के आम को नुकसान पहुंचने के कारण आम के कीमतों में बढोतरी होने की संभावना है।

बीते वर्ष हुई थी बम्पर उत्पादन
जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा आश्रम खाडा में बीते वर्ष आम का बम्पर उत्पादन हुआ था। आश्रम के सेवादार ने बताया कि बीते वर्ष इतना ज्यादा आम का उत्पादन हुआ था कि यहां से 10 ट्रक आम की सप्लाई हरियाणा की गई थी, वही स्थानीय स्तर पर भी प्रतिदिन भारी मात्रा में आम का विक्रय किया गया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते वर्ष आश्रम में आम का उत्पादन कितना हुआ था।

दर्जनों प्रकार के आम की वैरायटी
डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दशहरी, खजली, लंगडा, आम्रपानी, बैगनफली, सिंदूरी, चौसा, बाहरमासी सहित दर्जनों प्रकार के आम के पेड लगाये गये है। यहां 1 हजार आम के पेड़ है। सभी आम के पेडों पर शुरूआत में जमकर फल लदे हुए थे इसी बीच चली आंधी से बडी मात्रा में आम को नुकसान पहुॅचा गया। आश्रम का आम शहर क्षेत्र सहित जिले के बाहर भी सप्लाई की जाती है। आश्रम में कम उंचाई के दर्जनों आम के पेड लगे हुए है और सभी आम के पेडों पर इस वर्ष भी भारी संख्या में आम लद गये थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news