गरियाबंद

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे आप के केन्द्रीय पर्यवेक्षक बीपी सिंह
25-May-2022 3:14 PM
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे आप के केन्द्रीय पर्यवेक्षक बीपी सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 मई।
आम आदमी पार्टी अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में नगर पालिका गोबरा नवापारा के वार्ड क्र 1 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से दिल्ली से पहुंचे केन्द्रीय पर्यवेक्षक बीपी सिंह भी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सिंह ने उपस्थित लोगों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को हर घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कहा कि जनता के बीच हमारी पहुंच बहुत जरूरी है। इसके लिए संगठन के विस्तार पर जोर दिया जाएगा। हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी लेनी होगी। जो लोग संगठन से जुडऩा चाहते हैं, उन्हें पार्टी से जोडऩे का अभियान भी तेज किया जाएगा।
उन्होंने सभी प्रभारियों को प्रत्येक ब्लॉक में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा अभनपुर विधानसभा के हर गांव हर शहर में पोस्टर लगाना हैं।

गांव-गांव में चल रहा पोस्टर अभियान
आप नेता मोहन चक्रधारी ने बताया कि अभनपुर क्षेत्र के गांव-गांव और गांव के गलियों में पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घर-घर पहुंचकर सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है। श्री चक्रधारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। आप की नीतियों को देखते हुए पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है। अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली-पंजाब में जनता को जो सुविधाएं उपलब्ध है, छत्तीसगढ़ के जनता को भी सुविधा प्रदान किया जाएगा। अबकी बार छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग के हितों को देखते हुए काम कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केन्द्रीय पर्यवेक्षक बीपी सिंह, सूरज उपाध्याय, सीत चंद्राकर, महिला विंग जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, अरविंद राजपूत, संगठन मंत्री टीकम चंद साहू, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, संजय विश्वकर्मा, युवा अध्यक्ष राज यादव, ब्लाक अध्यक्ष मस्तराम साहू, हेमंत हंसराज, भीमराज तारक, चरन साहू, खोमेश सिन्हा, भोलू कहार, नुनेश चक्रधारी, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, मानिक राम, कैलाश निषाद, कौशल साहू, अश्विनी कुमार साहू, किशन सोनकर, अमृत लाल, राज साहू, मोहन पटेल, लोकेश्वर तारक, प्रमोद साहू, खोरबाहरा, खेलू धीवर, श्रीमती नीरा साहू, मंजुरी भाई, पिंगला बाई, गायत्री साहू, पूर्णिमा साहू, देवबती, गोदावरी साहू, खोरबाहरीन साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news