दुर्ग

प्रदेश सरकार के खिलाफ तीव्र होगा आंदोलन-आलोक
25-May-2022 4:09 PM
प्रदेश सरकार के खिलाफ तीव्र होगा आंदोलन-आलोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 मई। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आगामी कार्य योजना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आलोक दंगस की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में उनके साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा प्रदेश संगठन प्रभारी भाजयुमो अनुराग सिंह देव सह प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन भाजपा  भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा गोपाल बिस्ट सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक विपिन साहू कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका निशा चौबे मणि भास्कर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक पर विषय वार जानकारी लेते हुए वक्ताओं के द्वारा भाजयुमो के द्वारा किए गए जिलावार समीक्षा की गई और नए आंदोलनों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ प्रभारी आलोक डंगस ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश की दमनकारी भूपेश बघेल सरकार के द्वारा ना सिर्फ चुनाव के पूरे झूठ बोला क्या बल्कि चुनाव के बाद यह घटना क्रम लगातार जारी यह सरकार जो छत्तीसगढ़ प्रदेश में कहती है उसके विपरीत दिल्ली में कुछ और कहती है आज भी है सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ छल कर रही है एक और रोजगार देने का बहाना करती है तो दूसरे और यहां पर पलायन हो रहा है भाजयुमो के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अगले माह से प्रदेश का दौरा करेंगे बड़े आंदोलनों की आगाज होगी। इस विषय को लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी आंदोलन का खाका तैयार हमें करना है

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भी संबोधित करते हुए जिलेवार संगठनात्मक कार्यों  की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश भाजयुमो के दिए गए कार्यक्रमों को आप सभी ने निश्चित तौर पर बखूबी पूर्ण किया लेकिन मुख्य रूप से अभी हमें वन बुथ 20 युथ फोकस करते हुए से जल्द तैयार करना है हमारी एक सशक्त टीम हर बूथ पर बन सके आने वाला समय युवा मोर्चा की भूमिका बहुत ही निर्णायक होगी

आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी युद्ध को जीतने के लिए युवाओं का जोश जज्बा और उनकी ताकत की जरूरत होती है और हमारी भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा में वो जोश और जज्बा अनंत है।

आगामी चुनाव में हम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी को पुन: प्रदेश में स्थापित करेंगे प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल हर तरफ लूटपाट डकैती बलात्कार जैसी घटनाएं चरम पर है प्रदेश सरकार कुंभकरण की नींद पर है युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है ना ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए जा रहा है अब हमें अपनी आंदोलनों को तीव्रता देते हुए इस सरकार को  उखाड़ फेंकना है

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी टेकेश्वर जैन एवं आभार दुर्ग जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने किया बैठक में दुर्ग जिला भाजयुमों ने मेजबानी करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर प्रतीक चिन्ह भेंटकर सभी अतिथियों का सम्मान किया।
जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, जीत यादव, जितेंद्र साहू, रितेश शर्मा, दाऊ आनंद ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष तीजील सिंह, राहुल दीवान, जिला मंत्री मनीष साहू,अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, सह मीडिया प्रभारी नीलेश सिन्हा, कार्यालय मंत्री योगेश यादव, सह कार्यालय मंत्री विपिन चावड़ा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी, दुष्यंत साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट, हिमांशु सिंह, योगेश साहू, वेद साहू, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, राहुल कुमावत, कन्हैया देवांगन, शीतल साहू, नारद साहू, उज्ज्वल ताम्रकार, कुणाल शर्मा, मोहन साहू, प्रवेश शर्मा, महामंत्री अनिकेत यादव, गोपू पटेल, शुभम साहू एवं दुर्ग संभाग के दुर्ग भिलाई बेमेतरा बालोद कवर्धा राजनांदगांव के सभी जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news