गरियाबंद

मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाने काम करने की जरूरत-मोहन कुमारी
25-May-2022 4:40 PM
मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाने काम करने की जरूरत-मोहन कुमारी

साहू समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष का राजिम आगमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 मई।
प्रदेश साहू संघ की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू अपने पति के साथ प्रथम बार धर्म नगरी राजिम पहुंची। यहां श्रीमती साहू ने भक्तमाता राजिम मंदिर, भगवान श्री राजीव लोचन सहित अनेक देवालयों में दर्शन पूजा कर प्रदेश के लोगों की सुख- समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर जिला साहू संघ एवं नगर साहू संघ राजिम के तत्वावधान में विश्राम गृह राजिम में गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मोहन कुमारी साहू ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश साहू संघ के प्रथम कार्यकारणी बैठक में समाज में महिलाओं के लिए महिला उपाध्यक्ष के नाते मेरे द्वारा एजेंडा रखा गया। समाज में ग्रामीण स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा व समाज में फैले हुए कुरीतियों को जड़ से मिटाना होगा। इस विषय पर भी आम जन जीवन पर  जागरूकता लानी होगी एवं सभी संगठन के पदाधिकारियों को समाज हित में मिलजुल कर एक साथ एक भाव से संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने की आवश्यकता होगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश के पूर्व संयुक्त सचिव लाला साहू, पूर्व संगठन सचिव ईश्वरी साहू, जिला साहू संघ के सलाहकार रूपेंद्र साहू, जिला साहू संघ सदस्य रामाधार साहू, महामंत्री दिलीप साहू, जिला मीडिया प्रभारी त्रिलोकनाथ साहू, नगर साहू संघ के उपाध्यक्ष उमा साहू, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीमा साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, सचिव राजू साहू, राम कुमार साहू, मंदिर समिति सगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, जिला प्रचार सचिव राजू साहू, शिवकुमार साहू, हर्षद साहू, तीजराम साहू, दिगम्बर साहू, धरम साहू, दानी राम साहू, राजकुमार साहू, रूपेश साहू, कन्हैया पटेल सहित अनेक समाजिक जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news