महासमुन्द

शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
26-May-2022 3:26 PM
शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मई।
जिला कांग्रेस भवन में झीरम घाटी नक्सली हमले के शहीदों खओ श्रद्धांजलि दी गई। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महासमुंद जिलाध्यक्ष डॉ। रश्मि चंद्राकर, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ज्ञात हो कि 9 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की परिवर्तन यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर झीरम घाटी में नक्सलियों ने हमला किया गया था। इस हमले में 32 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी। इस हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार पटेल,पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार के साथ अन्य कांग्रेसजनों व जवानों की शहादत हुई थी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने समस्त कांग्रेसजनों से पार्टी और संगठन के लिए शहीद नेताओं के द्वारा जारी संघर्ष को जारी रखते हुए उनके कार्यों को अपनाने की बात कही।

पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर ने नेताओं के बलिदान को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए दुखद बताया। इस दौरान समस्त कांग्रेसियों ने 25 मई को शहादत दिवस के रूप में राजकीय अवकाश घोषित करवाने हेतु राज्य शासन से मांग करने का संकल्प लिया। अंत में सभी शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया। इस दौरान दाऊलाल चंद्राकर, ढेलू निषाद, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, गौरव चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news