राजनांदगांव

घोषणाओं के जाल में न बहे मतदाता-रमन
26-May-2022 3:52 PM
घोषणाओं के जाल में न बहे मतदाता-रमन

7 सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी भाजपा में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मई।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गत् दिनों कुशाभाउ ठाकरे विस्तारक योजना के तहत मोतीपुर शक्ति केंद्र राजनंादगांव पहुंचकर भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर वंदे मातरम गीत के साथ बैठक की शुरूआत की।
डॉ. सिंह ने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र विस्तारकों की बैठक लेते कहा कि घोषणाओं की सरकार के दिन अब लद चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास के कार्य मोतीपुर और आसपास में हुए हैं, उनकी जानकारी मतदाताओं को अवश्य दें तथा विकास के कीर्तिमान कार्य तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं केंद्र में बैठे हुई मोदी सरकार के संवेदनशीलता के उदाहरण जनता को अवश्य बताएं। साथ ही यह जरूर बताएं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने देश में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।

डॉ. सिंह ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार की नीति और नियत ठीक नहीं है। जिसके कारण किसान, मजदूर, श्रमिक, महिलाएं, युवा सभी वर्ग परेशान हैं। चुनाव पूर्व की गई अनेक घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हुई और फिर से मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं, सिर्फ घोषणाएं ही कर रहे हैं, जो कभी पूरी नहीं होगी।

मीडिया सेल के अनुसार इस अवसर पर सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। जिसमें रामरतन गडेवाल, गोपाल साहू, अशोक साहू, दशरथ वर्मा, गोपाल वर्मा, एसएम ठाकुर एवं नरसिंग साहू शामिल हैं। सातों सेवानिवृत्त अधिकारियों को डॉ. सिंह ने माला एवं गमछा पहनाकर विधिवत भाजपा प्रवेश दिलाते संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन मनोहर यादव एवं आभार प्रदर्शन मदन यादव ने किया।  कार्यक्रम में किशुन यदु, देवशरण सेन समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

हॉकी खिलाडिय़ों से की मुलाकात
डॉ. सिंह मोतीपुर में हॉकी प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर हॉकी खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने हॉकी स्टीक लेकर मैदान में उतरे और कुछ उम्दा शॅट भी लगाए। इसके साथ ही डॉ. सिंह ने शिविर में प्रशिक्षित खिलाडिय़ों और प्रशिक्षण देने वालों से मुलाकात की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news