कोण्डागांव

विभिन्न विषयों पर चर्चा, संगठनात्मक समस्याओं से रूबरू
26-May-2022 3:55 PM
विभिन्न विषयों पर चर्चा, संगठनात्मक समस्याओं से रूबरू

नान अध्यक्ष और खनिज अध्यक्ष पहुंचे केशकाल, जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल,  26 मई।
केशकाल विधायक संतराम नेताम के निवास कार्यालय में बुधवार को प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल एवं खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम की अध्यक्षता में बूथ, जोन एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आहूत की गई थी।

इस बैठक में सर्वप्रथम झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं को विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। ततपश्चात अतिथियों ने केशकाल, बड़ेराजपुर व फरसगांव ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक समस्याओं से रूबरू हुए।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। कोरोना काल के कारण लगभग 2 वर्षों तक कार्य प्रभावित हुए इसके बाद भी हमारी सरकार ने अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है जिसमें बूथ, जोन और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। हमें इसी तरह कांग्रेस पार्टी की रीति-निति और विचारधारा के साथ काम करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भी पुण: पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाना है

विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता हलकान हो गयी थी। वर्तमान में जिस प्रकार से आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी किसान, मजदूर, शासकीय कर्मचारी, व्यापारी और आम आदमी सभी को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बना रहे हैं। और हमारे कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बदौलत इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जनता लाभान्वित हो रही है। इसी का परिणाम है कि आज विपक्ष में बैठे भाजपा के नेताओं के पास विरोध करने के लोए कोई मुद्दा नही बचा है। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री जी केशकाल विधानसभा आने वाले हैं ऐसे में जो भी कार्यकर्ता संगठन से सम्बंधित मुद्दों पर बातचीत करना चाहता है हम उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री जी से जरूर करवाएंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष, पीसीसी सचिव सगीर अमहद कुरैशी, धन्नूराम मरकाम, यूनुस पारेख, केशकाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, बडेराजपुर हीरालाल नेताम, धनोरा प्रवीण अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य सन्तोषी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा, श्यामा साहू समेत ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news