बलौदा बाजार

कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को किया याद
28-May-2022 6:26 PM
कांग्रेसियों ने पं. नेहरू  को किया याद

बलौदाबाजार, 28 मई। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की 58वीं पुण्यतिथि बलौदाबाजार के नेहरू चौक स्थित प्रतिमा में माल्यार्पण कर व जिला कांग्रेस कार्यालय में नेहरु के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। 

इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरु के देश की आजादी के लिये किये गए आंदोलन व 14 साल तक जेल में बिताए उनके संघर्ष का उल्लेख किया। कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री के रुप में 17 वर्षो तक देश को औद्योगिक ऊंचाई की ओर अग्रसर किया तथा विज्ञानी रुप से भारत को समृद्घ किया। 

देश के निर्माण में उनकी भूमिका और योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी, दिनेश यदु, जुगल भट्टर, संतोष तिवारी, मनीष चंद्राकर, आर्यन शुक्ला, गंभीर ठाकुर, धीरज बाजपेयी, संतोष यादव, अविनाश मिश्रा, सुखदेव साहू, छल्ला साहू, संजय सोनी, हेमचंद केसरवानी, तिलक राम कनौजे, दिगंबर साहू, संजय यादव, निलेश बंजारे, देवेंद्र बंजारे, अर्जुन सेन, शास्वत यादव, अंबु पंजवानी आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news