दन्तेवाड़ा

पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
31-May-2022 2:54 PM
पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत

बचेली,  31 मई। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। व्रट सावित्री व्रत को लेकर बचेली नगर में उत्साह का माहौल देखा गया। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यह त्यौहार मनाया जाता है। नगर के बंगाली क्लब के पास स्थित बरगद पेड़ के नीचे महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा की। इसके अलावा सरस्वती स्कूल स्थित वट वृक्ष, आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर स्थित बरगद पेड़ तथा नगर के अन्य स्थानों पर भी पूजा की गई। महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा धागा को बारह बार परिक्रमा की। फल-फूल चढ़ाकर सुख समृद्धि व पति की लंबी आयु के लिए कामना की। इसके बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news