बीजापुर

आवापल्ली में निषाद समाज की बैठक, मजबूती पर जोर
31-May-2022 10:09 PM
आवापल्ली में निषाद समाज की बैठक, मजबूती पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 31  मई।
बीते दिनों केंवट निषाद समाज के जिलाध्यक्ष सहदेव निषाद की मौजूदगी में उसूर ब्लॉक के मुख्यालय आवापल्ली में केवट निषाद समाज को मजबूती प्रदान एवं संचालन करने के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया,  जिसमें उसूर ब्लाक केवट निषाद समाज के संरक्षक मामडी जगदीश गांधी, मुनगेल सत्यमस्वामी,लुप्तेश्वर राव करकू, ब्लॉक अध्यक्ष दमोदर मुनगेल उपाध्यक्ष वेंकटेश्वर  एरकटला, सचिव प्रभावती, कोषाध्यक्ष नागु संजीव राव करकू कार्यकारिणी सदस्य नोल्ली राजू, बाबूराव बटल,सत्यम मुनगेल (सूरी),चंद्रशेखर करकू, उदय करकू, जोहरदीप मामडी, नोल्ली मीनाक्षी, सत्यवती एरकटला, साईबाबू माटूर, बालकृष्ण करकू, गनपत मुनगेल और नरेंद्र करकू को मनोनीत किया गया है।

 बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम करकू, महासचिव नागेश निषाद वेद निषाद व एन. लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news