सूरजपुर
बिश्रामपुर, 2 जून। कलेक्टर सूरजपुर द्वारा जिले में पदस्थ तहसीलदारो नायब तहसीलदारो का तबादला आदेश जारी कर उन्हें नए जगहों पर पदस्थ किया है। स्थानांतरित में लटोरी के प्रभारी तहसीलदार अमृता सिंह को प्रभारी तहसीलदार प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। सूरजपुर तहसीलदार नीरज कांत तिवारी को लटोरी तहसीलदार बनाया गया है। इसी प्रकार संजय राठौर तहसीलदार को ओडगी से सूरजपुर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। सालीगराम गुप्ता तहसीलदार प्रेम नगर से ओडगी, रामानुज नगर में पदस्थ उमेश कुशवाहा को यथावत रामानुज नगर में ही रखा गया है।
करमचंद जाटों को प्रभारी तहसीलदार बिहार पुर से अतिरिक्त तहसीलदार सूरजपुर नियुक्त किया गया है। अमित केरकेट्टा प्रभारी तहसीलदार रामानुज नगर को प्रभारी तहसीलदार भटगांव नियुक्त किया गया है। अंकिता तिवारी नायब तहसीलदार भटगांव से जरही पूनम रश्मि तिग़ा नायब तहसीलदार देव नगर से कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा सूरजपुर पदस्थ किया गया है माधुरी आ चला नायब तहसीलदार पिल्खा से भैयाथान ऋतुराज सिंह नायब तहसीलदार भैयाथान से नायब तहसीलदार ओडगी बिहारी लाल राजवाड़े सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख नायब तहसीलदार बिहार पुर से प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख जिला कार्यालय सूरजपुर तेजू प्रसाद यादव नायब तहसीलदार जरही से पिल्खाका उप तहसील सुशील शुक्ला जिला कार्यालय सूरजपुर से नायब तहसीलदार लटोरी बिंदेश्वर प्रजापति जिला कार्यालय से नायब तहसीलदार देवनगर संजय शर्मा सूरजपुर प्रभारी तहसीलदार बिहार पुर नियुक्त किए गए हैं।