बालोद

देवरी ब्लॉक युकां के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र ने भी छोड़ी कांग्रेस
05-Jun-2022 4:38 PM
देवरी ब्लॉक युकां के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र ने भी छोड़ी कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 5 जून।
देवरी ब्लॉक युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन निवासी भरदा (ट)गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र ने भी  कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष को दे दिया, जिसकी प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी भेज दी गई है।  

नरेंद्र देवांगन देवरी ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ ही कई वर्षों तक देवांगन समाज के ग्रामीण अध्यक्ष सहित देवांगन समाज के विभिन्न पदों में रहे। वे राजनीति ही नहीं देवांगन समाज में भी दोनों जगह हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला से शुरू हुई इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक शुक्ला के इस्तीफे के बाद पार्टी के पूर्व व वर्तमान कांग्रेस के पदाधिकारी भी ये आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिए कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का वर्तमान में सरकार बनने के बाद कोई मान सम्मान पार्टी में नहीं है। लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा स्थानीय विधायक एवं संगठन द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ सत्ता प्राप्ति का साधन मान लिया जाता है कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई है।

नरेंद्र देवांगन ने कहा कांग्रेस अब वो पार्टी नही रही जहां पहले कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि माना जाता था, कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उन बातों पे अमल किया जाता था। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपने छोटे-छोटे समस्याओं को लेकर जब मंत्री विधायकों के पास जाता था, तब उसकी बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर उसका निराकरण होता था जिससे कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको कांग्रेस का सिपाही होने का दंभ भरता था द्य परन्तु आज वर्तमान में तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी सिर्फ शोषण कर रही है। उनका कोई काम नहीं होता, बल्कि इनको कोपभाजन का शिकार  होना पड़ रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news