बीजापुर

सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्त
05-Jun-2022 9:38 PM
सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्त

नाराज हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने जलाई सेवा समाप्ति आदेश की प्रतियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर,  5 जून।
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने रविवार को सहायक परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्ति आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
ज्ञात हो कि  187  मनरेगा कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा तैयार कर रायपुर भेज दिया था। आंदोलन के 62वें दिन राजधानी में महारैली का आयोजन कर सामूहिक त्यागपत्र दे चुके हंै। अपने सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी की सेवा समाप्ति से आक्रोशित कर्मचारियों ने धरना स्थल पर बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां जलाई।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील दुर्गम ने बताया कि सहायक परियोजना अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश की महासंघ घोर निंदा करता  है और इसे तत्काल निरस्त नहीं करने के कारण सामूहिक इस्तीफा का  कदम उठाया गया। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था, कि समस्त संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं किसी भी संविदा कर्मचारी की छटनी नहीं की जाएगी, किंतु इसके विपरीत कड़ा दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

महासंघ के सचिव ललित मानिकपुरी ने बताया कि हमारी दो सूत्रीय मांग चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगाकर्मियों का नियमितीकरण किया जावे एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news