सुकमा

वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे, सुरक्षित रखने की अपील
06-Jun-2022 7:38 PM
वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे, सुरक्षित रखने की अपील

दोरनापाल,  6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुकमा जिले के दोरनापाल में वन विभाग के आवर्ती चराई केंद्र में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। 
इस दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दर्जनों पौधे आवर्ती चौराहे केंद्र में लगाए गए और लोगों से पेड़ न काटने के साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाते हुए पेड़ पौधों की सुरक्षा की अपील भी की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता माड़वी श्रमकल्याण सदस्य सुसंतो राय, दोरनापाल रेंजर लक्ष्मण नेगी, डिप्टी रेंजर धर्मेन्द्र सिंह व वन विभाग के सभी कर्मचारियों  ने पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।

इस असवर पर नपं अध्यक्ष बबिता माड़वी ने पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पेड़ों की महत्व की जानकारी देते हुए पौधे लगाकर उनके सुरक्षा के उपाय भी सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए जीवनदायिनी आक्सीजन गैस की उपलब्धता नितांत आवश्यक है, जो हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण व संवर्धन करें। 

मौके पर दोरनापाल रेंज के डिप्टी रेंजर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मनुष्य सहित समुचे जीव जगत की रक्षा के लिए शुद्ध पर्यावरण एवं पेड़, पौंधों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है केवल पेड़ लगा देने भर से हमारे कर्तव्यों की इतिश्री नहीं हो जाती  हम सभी को पेड़ों की रक्षा का दायित्व भी उठाना होगा। 

इस अवसर पर रक्षा के लिए पेड़, पौंधों की महत्व की जानकारी देते हुए सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनके सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की। दोरनापाल रेजर लक्ष्मण नेगी ने उपस्थित लोंगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों के महत्व के संबंध में जानकारी दी।  उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग आदि के खतरों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सुरक्षा के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news