सूरजपुर

मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है -प्रकाश
06-Jun-2022 9:46 PM
मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है -प्रकाश

भैयाथान,  6 जून।। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू के निर्देशन में केन्द्र सरकार के शानदार 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण के तहत भैयाथान मण्डल के ग्राम केवरा में कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री प्रकाश दुबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आमजनों को मिल रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ में गरीब पक्के मकान का सपना तो संजोया था लेकिन प्रदेश सरकार ने गरीबों के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया है।यही कारण है कि प्रदेश भर में आज भी प्रधानमंत्री आवास आधे अधूरे पड़े हैं। प्रदेश सरकार के पास किसानों का धान खरिदने के लिए बारदाने तक कि व्यवस्था नही कर पाती है।

प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए पर्याप्त राशि छत्तीसगढ़ को दिया जा रहा है।लेकिन प्रदेश सरकार रेत बेचने में व्यस्त है।प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं के दुख को समझते हुए हर घर में उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का कार्य किया है।

वही भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  8 वर्ष के कार्यकाल के बारे में जमकर बखान करते हुए उनके उनके योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया है।वही कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक ने किया व आभार प्रदर्शन भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम कुशवाहा के द्वारा किया गया।

इस दौरान राजीव प्रताप सिंह,सुनील साहू,शान्तनु गोयल,कुमरेश दुबे,लालचंद शर्मा,अमन सिंह,सौरभ साहू, हृदय सिंह,नेहा तिवारी,महेंद्र यादव गनपत पाटिल,रामदेव कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news