बालोद

ईश्वरीय विवि में महापौर एवं निर्वाचित पार्षदों का तिलक लगाकर सम्मान
07-Jun-2022 3:58 PM
ईश्वरीय विवि में महापौर एवं निर्वाचित पार्षदों का तिलक लगाकर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जून। 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के भिलाई स्थित मुख्य सेवा केंद्र सेक्टर 7 स्थित अंतर्दिशा भवन के पास ऑडिटोरियम में भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं पार्षदगण पक्ष, विपक्ष का अपने इस कार्यकाल में नवनिर्वाचित होकर ईश्वरीय घर में आने पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रम्हाकुमारी प्राची दीदी ने कहा आपके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी भिलाई क्षेत्र के नागरिकों ने सौंपी है इसे पूरा करने की शक्ति हमें अपनी मन की ताकत से प्राप्त होगी मन में आपार शक्ति है, उसे यूज करना है हमे। शांत मन और स्थिर मन से हम अधिक कार्य कर सकते हैं। रात्रि सोने के पूर्व आप सभी 5 मिनट राजयोग मेडिटेशन करते हुए सारे दिन के किये कार्य परमात्मा को सौंप दे, अगले दिन सुबह उठते हुए श्रेष्ठ संकल्प करे, जो की सब कोन्सियस माइंड में चला जायेगा और सारे दिन मन में कार्य करते हुए शक्ति प्रदान करेगा। राजयोग का अभ्यास कार्य करते हुए भी कर  सकते हैं इसीलिए इसे सभी योगों का राजा कहते हैं, आपने संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी का उदाहरण देते हुए बताया कि दादी 104 वर्ष की आयु में भी पूरे विश्व के सेवा केंद्रों की सेवाएं सम्भालते शांत और स्थिर रहती थी उन्हें विश्व की स्थिर प्रज्ञ महिला का खिताब मिला। भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने ब्रह्माकुमारी संस्था एवं बहनों का आभार व्यक्त किया।

भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि निश्चित भिलाई में आप सबके द्वारा विकास होगा। भिलाई पुरे भारत में हर क्षेत्र में नंबर वन बनेगा। सभी सदस्यों को श्रेष्ट कर्म करने के संकल्प के साथ पट्टिका एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भिलाई स्थित सभी सेवाकेंद्रो की वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहने उपस्थित रही। सभी ने ईश्वरी याद में पवित्र वायुमंडल में परमात्मा को भोग लगाया भोजन ग्रहण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news