जान्जगीर-चाम्पा
सड़क दुर्घटना में गोंगपा युवा प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिदार की मौत
09-Jun-2022 7:14 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर चांपा, 9 जून। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा इकाई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह सिदार की सक्ती के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक लाखन सिंह सिदार एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। कल शाम करीब 4.30 बजे ग्राम देवगांव के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षत्तिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में लाखन सिंह सिदार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी चार सवारों को भी चोट लगी है, जिनमें से एक रवि सिदार की हालत गंभीर है। गोंजपा के युवा नेता की मौत से समर्थकों में शोक व्याप्त है।