बालोद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 13 जून। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी अलग-अलग क्षेत्र में प्रदर्शन पर उतर आई है। इस क्रम में बालोद जिले में भी कांग्रेसियों द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जय स्तंभ चौक के पास कांग्रेस भवन के बगल में कांग्रेसी मुंह पर पट्टी लगाकर मौन धरना में बैठे हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिए गए नोटिस के विरोध में यह प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर सहित विधायक संगीता सिन्हा व अन्य शामिल हैं।
इस धरना प्रदर्शन में जिला के समस्त कांग्रेस जन, समस्त विधायक गण, पूर्व विधायक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, कांग्रेस नीत जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षद गण, नगर पंचायत के कांग्रेसी अध्यक्ष एवं पार्षद गण, समस्त प्रकोष्ठों के जिला एवं ब्लॉक के कार्यकारिणी सदस्यगण, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, के समस्त जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी उपस्थिति देने पहुंच रहे हैं।