बालोद

हाई किक इवेंट में सादिके को कांस्य पदक
13-Jun-2022 4:56 PM
हाई किक इवेंट में सादिके को कांस्य पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 13 जून।
  पंचकुला हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दल्लीराजहरा की सादिके दुबे ने छत्तीसगढ़ के लिये कांस्य पदक जीता।  बालोद जिला कलरिपयट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल कलरिपयट्टू खेल की व्यक्तिगत स्पर्धा हाई किक इवेंट में दल्ली राजहरा जिला बालोद की सादिके दुबे ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कलरिपयट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन साहू ,सचिव कमलेश देवांगन एवं प्रशिक्षक हरबंस कौर के मार्गदर्शन में सादिके दुबे ने  छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि  हासिल की हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक विजेता सादिके दुबे को बधाई देते हुए कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता एफ.टोप्पो, सीजीएम राजहरा खदान समूह तपन सूत्रधार, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर, विधानसभा के मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य खिलाडिय़ों के भी उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news