बस्तर

राष्ट्रीय म्युथाई बाक्सिंग में बस्तर के 10 खिलाडिय़ों का चयन
15-Jun-2022 9:55 PM
राष्ट्रीय म्युथाई बाक्सिंग में बस्तर के 10 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 जून।
भारतीय म्युथाई संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय म्युथाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश म्युथाई संघ द्वारा 16 से 22 जून तक देवास के श्रीमन्ततुकोजी राव पवार इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ से 86 खिलाडिय़ों में बस्तर के 10 खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग बालक/ बालिकाओं की आयु व वजन की प्रतियोगिता होगी, पूरे छत्तीसगढ़ से 86 खिलाड़ी व 10 अधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे बस्तर जिला से शानिका मिश्रा, गीताक्षी श्रीवास, सोनाली कुशवाह, वेदांत श्रीवास, ऐश्वर्य यादव, शोर्यवर्धन जैन, युवराज सिंह, हिमांशु निर्मलकर, आदिल खान, चंदशेखर मानिकपुरी, कोच अब्दुल मोईन, महिला कोच, मकसूदां हुसैन के साथ उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगे।सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाये। खिलाडिय़ों के राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन होने पर विद्या ज्योति स्कूल के प्राचार्य फादर बीजू फादर थॉमस, शिक्षकगण, माता पिता, सहपाठियों कोच ने बधाई व शुभकामनाएं देकर खिलाडिय़ों को रवाना किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news