बालोद

कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी से जुड़ा-अनिला
16-Jun-2022 4:46 PM
कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी से जुड़ा-अनिला

बालोद नव संकल्प शिविर में जुटे कांगे्रसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 16 जून।
कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर जिले के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा, गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक बालोद संगीता सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  चंद्रप्रभा सुधाकर, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी शाहिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, सोना देवी देशलहरा, पूर्व विधायक द्वय भैया राम सिन्हा, डोमेन्द्र भेडिय़ा के आतिथ्य में किया गया।
 नव संकल्प शिविर के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के द्वारा झंडारोहण किया गया, तत्पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण राष्ट्रगान एवं राज्य गीत गाया गया।

नव संकल्प शिविर को दो चरणों में विभक्त किया गया, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में नेताओं ने विषयवार अपनी बातें रखी, जिसमें संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु शासन के योजनाओं के अनुरूप रोजगार मुहैया कराने पर बल दिया। राजनीतिक रूप से भी कार्यकर्ताओं को मजबूती देने की बात नेताओं ने कही।
कैबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि गुलाम भारत को आजाद कराने की सोच कांग्रेस के नेताओं के पास थी, कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी का इतिहास है।

गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किसानों एवं खेतिहर मजदूरों की समस्याओं पर प्रकाश डाला एवं उनके निदान के उपाय भी सुझाए, वहीं विधायक बालोद ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर पुरजोर वकालत करते हुए अपनी बातें रखी।
प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान ने भी आगामी दिनों में शासन की योजनाओं को लेकर कांग्रेस जनों द्वारा किए जाने वाले पदयात्रा का उद्देश्य बताया।
 पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा व पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेडिय़ा के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बातें रखी।

जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा  सुधाकर ने संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि अगस्त में जिले में 75 किलोमीटर पदयात्रा किया जाना है तथा बूथ सेक्टर जोन एवं ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकों का आयोजन आरंभ करते हुए वर्ष 2023 एवं 2024 के मिशन को पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण नगर पालिका अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष गण, जोन अध्यक्ष एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रतीराम कोसमा एवं आभार प्रदर्शन विकास चोपड़ा ने किया। नव संकल्प शिविर की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस के संयुक्त सचिव क्रान्ति भूषण साहू ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news