कोण्डागांव
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने दिया धरना-प्रदर्शन
18-Jun-2022 3:14 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 जून। जिला मुख्यालय के एनसीसी मैदान में 17 जून को अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
जिला संरक्षक रामपत कोर्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि, 2011 से उन सभी कर्मचारियों की अंशकालीन सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्ति हुई थी। शासन ने आश्वासन दिया था कि, चुनाव जीतने के 10 दिन बाद ही सभी अंसकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन कर्मचारियों के रूप में नियमित किया जाएगा, जिसका अब तक किसी भी तरह का कार्रवाहीं नही किया जा रहा है। इसके विरोध में 17 जून से सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपने मांग के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किए है।