कोण्डागांव

नशा मुक्ति के लिए भारत माता वाहिनी समूहों को प्रशिक्षण
18-Jun-2022 5:08 PM
नशा मुक्ति के लिए भारत माता वाहिनी समूहों को प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 18 जून।  विकासखंड मुख्यालय फरसगांव में समाज कल्याण विभाग और जनपद पंचायत द्वारा नशा मुक्ति के लिए फरसगांव विकासखंड के 10 चिन्हित ग्रामों की भारत माता वाहिनी समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रतीक विश्वास द्वारा महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान संचालन एवं उनसे संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके अनुभवों को भी पूछा। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गायन, चर्चा आदि के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को सशक्त बनाने पर चर्चा की।  फरसगांव जनपद सीईओ निकिता मरकाम ने कहा कि नशावृत्ति करने से व्यक्ति खुद को तो नुकसान पहुंचाता ही है। साथ ही उन्हें देखकर छोटे बच्चे भी प्रेरित होकर तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब आदि का सेवन प्रारंभ कर देते हैं। नशे की लत वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। ऐसे में भारत माता वाहिनी समूहों के प्रयास से घर, गांव एवं समाज में सुधार हो सकता है।
कार्यक्रम में बड़ेडोंगर, जैतपुरी, आलोर, मांझीआठगांव, कोनगुड़, भानपुरी, चिचाड़ी, बानगांव, भण्डारसिवनी एवं कबोंगा की भारत माता वाहिनी समूहों की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा, ग्रामों के सचिव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news