बस्तर

भाजपा विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही-दिनेश
20-Jun-2022 2:59 PM
भाजपा विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही-दिनेश

कांग्रेस सरकार बताये कि खाद बीज कौन ले गया, परेशान हैं छत्तीसगढ़ के किसान - केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 जून। 
भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन तोकापाल में किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की जनहितार्थ व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन जमकर बरसे,भूपेश सरकार को आड़े हाथ लिया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि भाजपा देश व देशवासियों के विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस द्वेषपूर्ण राजनीति कर झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही है। जनसभा के दौरान दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत करका,चितापुर के 31 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।  

तोकापाल के मण्डी प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा में पूर्व सांसद श्री कश्यप ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में मोदी सरकार ने देश को विकास के पथ पर आगे बढाय़ा है। भारत मजबूत बने व प्रत्येक गरीब का कल्याण हो,यह संकल्प लेकर मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सेना को मजबूत बनाने अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती के लिये कार्य कर रहे हैं और इसके उलट प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से गोबर बिकवा रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल के कठिनतम समय में देश को जीवनरक्षक वैक्सीन दी, 80 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क राशन देने की महती योजना पर कार्य किया,आयुष्मान योजना का लाभ 50 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा है। वही प्रदेश की भूपेश सरकार राज्य की भोली जनता को लगातार झूठ बोलकर चल रह है। कांग्रेस सरकार बताये कि खाद बीज कौन ले गया? किसान परेशान है। कांग्रेस के विधायक सत्ता के पि_ू बने बैठे है,जनता की समस्याओं पर मौन है।

भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प पडा़ है,राज्य में केन्द्र की योजनाओं से ही कार्य हो रहे है,जिसका भी झूठा श्रेय लेने की कोशिश भूपेश सरकार कर रही है।
जनसभा को डा. सुभाऊ कश्यप,बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप,कमलचंद भंजदेव, समुंदसाय कच्छ, मनीराम कश्यप, चैतराम अट्टामी, नंदलाल मुडा़मी, विनायक गोयल ने भी संबोधित किया।
संभागस्तरीय जनसभा में प्रमुख रुप से श्रीनिवासराव मद्दी,शिवनारायण पाण्डे,सुधीर पाण्डे, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पाणिग्रही, बुधराम करटम, बाबुल नाग, संजय विश्वकर्मा, आलोक अवस्थी,चंद्रशेखर जोशी,रैतुराम बघेल, निर्देश दीवान, महेश कश्यप, परीस बेसरा, सोमारू कश्यप, रितेश जोशी, पुरूषोत्तम जोशी, अविनाश श्रीवास्तव,  सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,  राजेन्द्र बाजपेयी, आदि मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news