कोण्डागांव

किसानों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा मर्दापाल मंडल का एक दिवसीय धरना
20-Jun-2022 3:51 PM
किसानों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा मर्दापाल मंडल का एक दिवसीय धरना

कोण्डागांव, 20 जून। किसान मोर्चा मंडल मर्दापाल के नेतृत्व में लैमप्स में खाद बीज उपलब्ध नहीं होने पर आज धरना प्रर्दशन किया। भाजपा ने मर्दापाल बाजार स्थल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार जो कुम्भकरन की नींद में सोये हुए को जगाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बताया। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा सांसद, विधायक की निष्क्रियता से किसानों को मुहैया नहीं हो रही हैं। बुआई से पहले खाद बीज, दर दर भटक रहे किसान। कालाबाजारी बंद कर किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराए, धरना प्रदर्शन पश्चात राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार कोर्राम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुरन कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य रेशमा दीवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष भेलकू राम बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आसमन कोर्राम, जनपद सदस्य परमेश्वर नेताम, भाजपा जिला मंत्री पवन कोर्राम, मंडल महामंत्री जयराम मानिकपुरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टीकेश्वर सेठिया, लक्ष्मीनाथ बेलसरिया, आदि शामिल रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news