सरगुजा

योग दिवस आज, कन्या स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम
20-Jun-2022 8:15 PM
योग दिवस आज, कन्या स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,20 जून।
शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में तथा समस्त जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्रात: 7 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके आलावा योगाभ्यास चयनित धार्मिक स्थल रामगढ़ एवं पर्यटन स्थल शैला रिर्सोट मैनपाट में भी होगा।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में योग से संबंधित आवश्यक व्यवस्था की गई है। जिले के उप संचालक समाज कल्याण ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहभागिता प्रदान करें। उन्होंने योग विद्या से जन सामान्य को परिचित करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news