सरगुजा

स्वामी आत्मानंद स्कूल में यादव ने प्राचार्य का पदभार संभाला
20-Jun-2022 8:17 PM
स्वामी आत्मानंद स्कूल में यादव ने प्राचार्य का पदभार संभाला

प्रतापपुर,20 जून। स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज प्रतापपुर के वरिष्ठ शिक्षक के बी यादव ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि इससे पहले वे हाई स्कूल, मॉडर्न स्कूल, सहित कई स्कूलों में व्याख्याता के रूप में पदस्थ रहे। इनके पढ़ाये हुए कई छात्र-छात्राएं आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय नौकरी पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई के रूप में आज भी कार्यरत हैं।

प्रतापपुर क्षेत्र में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विशेष योगदान दिए हैं तथा आज स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्राचार्य बनने पर नगर में हर्ष है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व स्कूल में अव्यवस्था एवं कई प्रकार की अनियमितता, कार्यों में लापरवाही से आम नागरिकों, ग्रामीणों में पूर्व प्राचार्य के खिलाफ आक्रोश था। इसकी कई बार शिकायत उच्च अधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायक व स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह से की गई थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूर्व प्राचार्य को पद से हटाते हुए नए प्राचार्य के रूप में केबी यादव को स्कूल की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news