रायपुर

पुलिस नहीं मजदूरों ने पकड़ा लुटेरों को
21-Jun-2022 7:36 PM
पुलिस नहीं मजदूरों ने पकड़ा लुटेरों को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जून। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चाकू की नोंक पर लूटपाट मचाने वाले शातिर आखिरकार हवालात पहुंचे हैं। लंबे समय से इलाके में दहशत का माहौल बनाने वालों को इस बार पुलिस ने नहीं बल्कि पीडि़त मजदूरों ने दबोचा है। सूचना देने के बाद पुलिस ने थाना में लूट का केस कायम किया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी तय की। मनीष कुमार कोर्चा की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया जा सका। प्रार्थी ने बताया वह सिंघई बोरवेल में मजदूरी करता है।

दो दिन पहले अपने साथी साथी संजय, जैनूराम, प्रकाश, विनोद, दिनेश के साथ राजधानी विहार कचना से बोरवेल का काम करने पहुंचा था। प्रार्थी ने बताया काम के दौरान सुरेश्वर महादेव मंदिर खम्हारडीह के पास खडी कर खाना बनाने लगे इसी दौरान तीन बदमाश बाइक पर आ धमके। प्रार्थी ने बताया आरोपियों में से एक शख्स ने क्या सब्जी बना रहे हो कहकर सीधे चाकू अड़ा दिया। चाकू की नोंक पर धमकी देते हुए दस हजार रुपये कीमती फोन लूट लिया। इसके बाद तीनों मौके से भागने लगे। मनीष ने बताया जब आरोपी भाग रहे थे तभी उनके साथियों ने पीछा किया। आरोपियों के हड़बड़ाने की स्थिति में तुरंत मौके पर ही एक को दबोच लिया गया। आरोपी ने अपना नाम  नाम अनिल निहाल निवासी बीएसयूपी कॉलोनी बताया। अपने दो साथी की मदद से लूटपाट करने की बात स्वीकार की। आरोपियों के ठिकाने में दबिश देने के बाद फरार हुए आरोपी काली उर्फ दीपक और भागीरथी विभार को भी पकड़ा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news