सरगुजा

लखनपुर में जनपद स्तरीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों-अफसरों ने किया योग
21-Jun-2022 8:19 PM
लखनपुर में जनपद स्तरीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों-अफसरों ने किया योग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,21 जून।
मंगलवार को प्रात: 7 बजे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर किया गया।

जनपद स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रात: 7 बजे से रजपुरीकला प्राथमिक शाला भवन के प्रांगण में किया गया, जिसमें लखनपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सिंह देव द्वारा योग कार्यक्रम का उद्घाटन माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और अगरबत्ती जला कर किया गया।

योग प्रशिक्षक अजय गुप्ता, गुपुत गुप्ता, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता एवं शशि धर पांडेय द्वारा योगाभ्यास कराया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव द्वारा सभी 74 ग्राम पंचायत के मुख्यालय पंचायत भवन में किया गया, इसमें पंचायत स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, कर्मचारी सम्मिलित हुए। ग्राम पंचायत के योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

सभी शैक्षणिक संस्था एवं छात्रावास के बालक बालिकाओं के द्वारा योगाभ्यास किया गया। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मनरेगा के श्रमिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। योगाभ्यास में सम्मिलित समस्त व्यक्तियों का आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news