बीजापुर

मनरेगा कर्मियों ने एपीओ की बहाली के लिए रोपे फलदार पौधे
21-Jun-2022 10:24 PM
मनरेगा कर्मियों ने एपीओ की बहाली के लिए रोपे फलदार पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर,  21 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ जिला बीजापुर इकाई ने एक सकारात्मक पहल करते हुए हड़ताल के दौरान सेवा समाप्ति किए गए 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की बहाली हेतु 21 फलदार पौधरोपण कर सरकार से उनके जल्द बहाली करने के लिए अपील की है।

महासंघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारी समस्याओं को आबकारी मंत्री  कवासी लखमा ने समझते हुए सरकार तक हमारी बात पहुंचाई एवं पहल की, जिसके लिए हम उनके आभारी है।
 
जिला उपाध्यक्ष सुशील दुर्गम ने कहा कि हमें यह विश्वास है, कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल्द से जल्द हमारे सहायक परियोजना अधिकारियों की बहाली करवाएंगे। उसी को ध्यान में रखते हुए, आज योग दिवस के मौके पर 21 फलदार पौधे रोकर सकारात्मक अपील की जा रही है।

जिला प्रवक्ता प्रशांत यादव ने बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के कार्य प्रमुखता से किए जाते हैं। मानसून सत्र में जिले में कलेक्टर  राजेंद्र कटारा एवं जिला सीईओ  रवि साहू के मार्गदर्शन में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की कार्ययोजना बनाई गई है। हम मनरेगा परिवार इस पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, आम जनमानस, सामाजिक संगठनों से अपील करते हंै कि वृक्षारोपण अभियान से जुडक़र प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

ज्ञात हो कि 66 दिनों तक चले मनरेगा हड़ताल के दौरान राज्य भर में कुल 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्ति कर दी गई थी, जिसे आबकारी मंत्री कवासी लखमा की पहल व आश्वासन के बाद मनरेगा कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित किया है। विश्वत सूत्रों की माने तो मंत्री के पहल के बाद शासन स्तर पर इस पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news