कोण्डागांव
रूपेश बने सांख्यिकी विभाग में सहायक संचालक
21-Jun-2022 10:25 PM
केशकाल, 21 जून। केशकाल विधानसभा के बड़ेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत कोरगांव के रहने वाले रूपेश कुमार नाग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। रूपेश को योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक संचालक के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है।
ज्ञात हो कि छ.ग लोक सेवा आयोग द्वारा 20 जून को सहायक संचालक योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग हेतु अंतिम चयन परिणाम जारी किए गए थे, जिसमें 9वें स्थान पर रूपेश कुमार नाग को चयनित किया गया है। रूपेश ने चयनित होकर कोरगांव के साथ साथ केशकाल विधानसभा और समूचे कोंडागांव जिले का नाम रौशन किया है। चयनित होने की खबर मिलते ही रूपेश के मित्र, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग व्यक्तिगत रूप से मिल कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भी दे रहे हैं।