गरियाबंद

योग शारीरिक विकारों को दूर कर हृदय में नई ऊर्जा व स्फूर्ति भरती है - नरेश
22-Jun-2022 3:43 PM
योग शारीरिक विकारों को दूर कर हृदय में नई ऊर्जा व स्फूर्ति भरती है - नरेश

सरस्वती शिशु मंदिर में योग दिवस में सामूहिक योग अभ्यास किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 जून।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय नवापारा में विश्व योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद मयाराम साहू, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दयालुगाड़ा, भगवानदास तराने ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश यादव ने कहा कि योग से मन पवित्र होता हैं। योग हमारी प्राचीन परंपरा हैं, सदियों से हमारे ऋषि मुनि योग करते आ रहे हैं। भारत देवों की भूमि हैं। योग से शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। योग का अर्थ होता हैं - जोडऩा। योग मन मष्तिष्क को नियंत्रित करती हैं, यह शारीरिक विकारों को दूर कर हृदय में नई ऊर्जा व स्फूर्ति भरती हैं। उन्होंने कहा कि योग को विश्व स्तर पर पहचान 21 जून 2015 को मिली। जब योग गुरु बाबा रामदेव व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से इस दिन को विश्व योग दिवस के रूप में मनाते है। सभी भैया-बहिन नियमित योग करे स्वस्थ और मस्त रहें।

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य योग प्रमुख कृष्णकुमार वर्मा ने सूर्य नमस्कार, कपालभारती, ताड़ासन, वृक्षासन, शवासन, अनुलोम विलोम, व्यायाम और शरीर संचालन के विभिन्न क्रिया विधि का अभ्यास कराने के साथ ही योग व्यायाम के बहुत से फायदे बताते हुए कहा कि नियमित रूप से अभ्यास करने से मन मष्तिष्क शांत होता हैं। इम्युनिटी क्षमता बढ़ती हैं, पाचनक्रिया ठीक होता हैं, पैर दर्द घुटने दर्द ठीक होते हैं और बहुत से शारीरिक विकार दूर होते हैं। योग में गंभीर बीमारी को ठीक करने की शक्ति है। इसलिए नियमित योग करना चाहिए। इस दौरान सभी भैया बहिन सामूहिक योग किये और नियमित रूप से योग को अपने दैनिक क्रियाकलाप में योग को शामिल करने का संकल्प लिया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। योग प्रमुख नंद कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आचार्य दीपक देवांगन, नारायण पटेल, नरेंद्र साहू, सरोज कंसारी, रेणु निर्मलकर, संजय सोनी, तामेश्वर साहू, नंद कुमार साहू, खिलेश साहू, मोनिका मालवीय, आयुष शर्मा आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news