रायपुर
रायपुर, 22 जून। देवपुरी स्थित गोदड़ी वाला धाम से निकलेगी जलगांव साहिब तीर्थयात्रा। 275 यात्री होंगे शामिल। दरबार के सेवादारी अमर गिदवानी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से 275 वृद्ध एवं महिलाओं को जलगांव साहब तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे ।
यह यात्रा गोदड़ी वाला धाम के माता मंडली के सेवादारों द्वारा गोदड़ी वाला धाम देश के प्रथम एवं मुख्य दरबार जलगांव साहब के दर्शन के लिए जाते हैं। इस यात्रा में रायपुर के अलावा भाटापारा से भी पंजीयन आया है, दरबार के सेवादारों द्वारा यह यात्रा निशुल्क कराई जा रही है। इसमें 23 जून को यात्रा रवाना होगी जो 25 जून को जलगांव साहब से वापसी होगी 26 तारीख को सुबह तीर्थयात्रा कर के वापस गोदड़ी वाल धाम आएगी। इसमें मुख्य रूप से सेवा जारी है। गन्नू काशवानी डैनी खूबचंदानी सुनील काशवानी राकी काशवानी गोपी किंगरानी विक्की माखीजानी जय पंजवानी.एवं माता मंडली के सेवादारी इसमें यात्रा करेंगे आयोजन कर रहे है।