रायगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
23-Jun-2022 7:21 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 जून। 
लैलूंगा पुलिस ने कोतवाली एवं चक्रधरनगर स्टाफ के साथ मिलकर बालिका से छेडख़ानी के आरोपी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।  
पुलिस के अनुसार छेडख़ानी के आरोपी सुरेश उर्फ साहिल तिर्की 34 वर्ष राजीव नगर स्थित अपने घर में आने की संभावना पर चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक सतीश पाठक को निगाह रखने निर्देशित किया गया था।

प्रधान आरक्षक सतीश पाठक को कल रात मुखबिर से आरोपी सुरेश उर्फ साहिल तिर्की के मोहल्ले में देखे जाने की सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस को बताया और सुनियोजित तरीके से कल सुबह आरोपी के घर लैलूंगा थाने की पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी को आज ज्युडिशियल रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय पेश किया गया है।

घटना के संबंध में 18 जून को थाना लैलूंगा में स्थानीय 17 वर्षीय किशोर बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 16 जून की सुबह के समय रायगढ़ का परिचित सुरेश तिर्की ऊर्फ साहिल घर आया जो पानी में भीग गया था। साहिल कपडा बदलने के लिए टाबेल मांगा तो टावेल दी और कमरे में आकर बेड को ठीक कर रही थी। तभी पीछे से साहिल अकेली देख कर हाथ व शरीर को पकड़ लिया, शोर मचाने पर मुंह को दबा दिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दिया, किसी तरह सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की से हाथ छुड़ाकर भाग गई और घटना के बारे में चाची, दीदी को बताई। आरोपी सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की घर से भाग गया, बालिका के रिपोर्ट पर पाक्सो एक्ट सहित छेडख़ानी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  

गिरफ्तार आरोपी सुरेश उर्फ साहिल तिर्की राजीव नगर रायगढ़ से पूछताछ करने पर बताया कि वह घटना दिनांक को कुनकुरी गया था, वापस रायगढ़ लौटते समय बालिका के परिजन परिचित होने से उनके घर बारिश से बचने घर जाना बताया। आरोपी द्वारा बालिका से छेडख़ानी करना स्वीकार किया है। पीडि़त बालिका के परिजनों ने बताया कि आरोपी सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की उन्हें पुलिस में होना बताया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news