सरगुजा

कूट रचना कर फैलाया जा रहा है भ्रम
24-Jun-2022 4:22 PM
कूट रचना कर फैलाया जा रहा है भ्रम

अम्बिकापुर, 24 जून। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है  कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरगुजा हेतु व्याख्याता (संविदा ) के पदों भर्ती हेतु साक्षात्कार उपरांत अंतिम चयन सूची जारी की गई। कतिपय लोगों द्वारा चयन सूची में कूट रचना कर व्याख्याता के स्थान पर भृत्य लिखकर भृत्य के पदों पर चयन सूची जारी होने संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है। डॉ गुहे ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भृत्य के पदों पर भर्ती की कार्रवाई जारी है। कुछ लोगों द्वारा भृत्य के पदों पर चयन सूची जारी होने संबंधी मिथ्या दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि संबंधित अभ्यर्थी इस प्रकार के दुष्प्रचार में विश्वास न करें।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news