जान्जगीर-चाम्पा

नारी शक्ति की सक्रियता से ही मजबूत होगी कांग्रेस-अर्जुन
24-Jun-2022 4:25 PM
नारी शक्ति की सक्रियता से ही मजबूत होगी कांग्रेस-अर्जुन

जिला महिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक एवं सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 24 जून।
उदयपुर नव संकल्प शिविर के नव संकल्प को जमीनी कार्य के रूप परिणित करने के लिए जिला कांग्रेस के आनुषांगिक संगठनों का बैठक का दौर संपूर्ण भारत में जारी है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन जिला महिला कांग्रेस कार्यसमिति की आवश्यक बैठक रखी गई। जिस बैठक में नव संकल्पों पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति की सक्रियता से ही कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। आपका दायित्व घर के साथ ही साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने की भी है। आप देश के आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन ने कहा कि संगठन को मजबूत करना मेरे साथ ही आपकी जिम्मेदारी भी है। 

हर बूथ में सक्रिय महिलाओं जोडऩा हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश सचिव पुष्पा पाटले ने कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी जी के सम्मान और संघर्ष के लिए हम एक एक महिलाएं खड़ी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महिला अनुसूचित जाति विभाग शेशराज हरबंश ने कहा कि हमारी शीर्ष नेतृत्व ही महिला हैं, हमे डरने की नहीं देश की उत्पन्न चुनौतियों से लडऩे की जरूरत है। लोकसभा प्रभारी अलका जायसवाल ने कहा कि भाजपा के भ्रामक प्रचार का खण्डन और जनता के बीच सही तथ्य रखना हम सभी का दायित्व है। 

बैठक को सुषमा जायसवाल, माधुरी चंद्रा, नीता थवाईत, तान्या पाण्डेय, अंजनी तिवारी, ललिता पाटले, रेशमा सूर्यवंशी, माधुरी आदित्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महिला कांग्रेस महामंत्री नम्रता नामदेव एवम आभार ज्योति नोर्गे ने किया।

बैठक में नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य माधुरी चंद्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी, ललिता पाटले, रेशमा सूर्यवंशी, रुखसाना बेगम, हाजरा बेगम, सुकमत डेंसल, तुलसी देवी साहू, शशि अजय जगत, कविता डहरिया, सुनीता लहरे, सरिता साहू, रूपा यादव, कलेशरी यादव, शशि पटेल, कौशिल्या बघेल, सुनीता महंत, नीरा सिदार, विजय कुंवर मरकाम, रीना तिवारी, सुमित्रा साहू, आरती विश्वकर्मा, सतरूपा बनर्जी, पार्षद भगवंतीन यादव, सभापति सीमा शर्मा, विजया जायसवाल, ज्योति यादव, माधुरी आदित्य, रीता शर्मा, रूपन मिरझा, शिवदेवी पटेल, सावित्री वस्त्रकार, शशि साहू, उर्मिला साहू सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news