दुर्ग

सरोज ने चंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बस्ती के बच्चों संग मनाया जन्मदिन
24-Jun-2022 5:50 PM
सरोज ने चंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बस्ती के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

बधाई देने कार्यकर्ताओं का लगा रहा तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  24 जून।
भाजपा नेत्री राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का जन्म दिवस उनके कार्यालय जल परिसर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास से मनाया। सर्वप्रथम पाण्डेय ने चण्डी शीतला मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और वहां गरीब लोगों को आवश्यक वस्तुएं भेंट की गई। उसके बाद ग्रीन चौक पर बस्ती के बच्चों के साथ उन्होंने केक काटा व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। 

इस अवसर पर जल परिसर में हजारों की भीड़ उनको बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए उपस्थित हुए। ढोल, पंथी नृत्य के साथ अपनी नेत्री से मिलने कई लोग अन्य अन्य तरीकों, वेशभूषा में उपस्थित हुए। साथ ही साथ प्रदेश के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय नेताओं का दूरभाष संदेश भी प्राप्त हुआ। जिनमें से प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रमुख थे। 

राजनीतिक पदाधिकारियों के अलावा अधिवक्ता संघ के, धार्मिक संस्थानों से, सामाजिक संस्थानों से, व्यापारिक जगत से स्थानीय स्तर, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर के भी लोगों ने अपनी शिरकत दी। बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय नेता तक वहां मौजूद रहे और संदेश भिजवाए। प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं सुश्री पांडेय को प्रेषित की। कार्यक्रम में शाम तक लोगों की आवाजाही लगी रही।

जलपरिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सभी ने आनंदित हो कर गीत संगीत में थिरकते हुए भी नजर आए। एक नेता जब हजारों लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाता है तो ऐसा ही मंजर दिखाई देता है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिये देश एवं प्रदेश भर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं आम जनमानस का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से  यशवंत जैन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, देवलाल दुग्गा, राकेश यादव, संध्या परगनिया, उषा टावरी,  पुरंदर मिश्रा, लाभचंद बाफना,  शालिनी राजपूत, जागेश्वर साहू, राजा दीवान, राजीव अग्रवाल, सांवला राम डाहरे, चन्द्रिका चंद्राकर, ओमप्रकाश जोशी, संतोष सोनी, नटवर ताम्रकार, मनोज मिश्रा, नितेश साहू, रवि सिंह, अजय वर्मा, देवनारायण तांडी, सतीश समर्थ, मीडिया प्रभारी केएस चौहान सहित जिले भर के लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news