धमतरी

आयुक्त ने की कर वसूली की समीक्षा, राजस्व अफसरों को आय बढ़ाने के निर्देश
24-Jun-2022 5:53 PM
आयुक्त ने की कर वसूली की समीक्षा, राजस्व अफसरों को आय बढ़ाने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 जून।
नगर निगम धमतरी के राजस्व अधिकारी, कर्मचारी की बैठक आयुक्त ने ली। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य पूरा करने व निगम में आय के स्रोत बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ अतिक्रमण चिह्नित करने अफसरों को निर्देश दिए है। अफसरों से कहा कि अब अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक 23 जून को नगर निगम के सभा कक्ष में शाम 6 बजे आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने ली। उन्होंने संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, शिक्षा उपकर की वसूली के साथ ही विभिन्न माध्यमों से होने वाले आय की समीक्षा की। वार्डवार संपत्ति कर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, भू भाटक, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, मांग एवं वसूली का विवरण, वार्डवार कुल नल कनेक्शनों की संख्या, वैध-अवैध नल कनेक्शन, नियमितीकरण किए गए नल कनेक्शनों एवं वसूली, वार्डवार विच्छेद किए नल कनेक्शनों की संख्या, वार्डवार लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के संबंध में समीक्षा की जानकारी ली।

हर महीने 80 लाख रुपए वेतन पर होते हैं खर्च
नगर निगम स्वायत्तशासी है। यानी अपने सभी जरूरी खर्च का इंतजाम खुद करना है। इस वजह से नगर निगम अपनी जरूरतों के लिए टैक्स वसूली पर निर्भर है। यहीं आय का स्रोत है, लेकिन महीने की आमदनी करीब 60 लाख रुपए है, जबकि 80 लाख रुपए हर महीने वेतन पर खर्च हो रहे हैं। निगम में 300 नियमित स्टाफ के अलावा प्लेसमेंट कर्मचारी हैं। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों का बजट गड़बड़ाता है।

...तो आबंटन चबूतरा होगा रद्द
निगम आयुक्त विनय कुमार ने पौनी-पसारी योजना की जानकारी ली। उन्होंने व्यवसाय के लिए आवंटित चबूतरे का इस्तेमाल नहीं करने वालों को नोटिस देने निर्देश दिया। साथ ही आबंटन रद्द कर कर जरूरतमंद लोगों को जगह देने के लिए कहा। बैठक में राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर सहित एआरआई, लिपिक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news