रायपुर

खाद की कालाबाजारी सात कृषि केन्द्रों छापा, एक दुकान सील, छह को नोटिस
24-Jun-2022 6:34 PM
खाद की कालाबाजारी सात कृषि केन्द्रों छापा, एक दुकान सील, छह को नोटिस
सुबह ही कलेक्टर ने एस.डी.एम और कृषि अधिकारियों को दिए थे निर्देंश
 
रायपुर 24 जून। खाद की कालाबाजारी और अधिक दामों पर बेंचे जाने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम. और कृषि अधिकारियों को आज सुबह ही कड़ी कार्रवाई करने फील्ड में उतारा।  कृषि अधिकारियों ने जिले के सात कृषि केन्द्रों पर छापा मार कार्रवाई की और एक दुकान को सील कर दिया। बाकी छह कृषि और बीज भण्डार केन्द्रों को अनियमितता पर नोटिस जारी कर  जवाब भी तीन दिन के भीतर मांगा गया है। 
 
उप संचालक कृषि
 आर.के. कश्यप ने बताया कि  आज सात कृषि केन्द्रों की जांच के लिए फ्लाईंग स्काॅट टीम बनाकर भेजी गयी थी। आरंग  के समोदा में किसान बीज भण्डार में जांच के दौरान लाइसेंस धारी प्रोपराइटर की अनुपस्थिति में दूसरे लोग अवैध रूप से खाद एवं कीटनाशक दवाईयां बेचते मिले। दुकान को जारी लाइसेंस में उल्लेखित मापदण्डों का पालन नहीं करने पर किसान बीज भण्डार को तत्काल सील कर  लाइसेंस धारी प्रोपराइटर को नोटिस जारी किया गया है। 
 
उप संचालक ने बताया कि  आरंग कागदेही के साहू कृषि केन्द्र और बृजलाल कृषि केन्द्र की भी औचक जांच की गई है। फ्र्लाइंग स्काॅट टीम ने अभनपुर  के गुलाटी कृषि केन्द्र और विशाल कृषि केन्द्र पर भी दबिश दी है। इसी तरह तिल्दामें राठी कृषि केन्द्र नेवरा और धरसीवां में ओम कृषि केन्द्र दोंदेकला की भी जांच की गई है। सभी कृषि केन्द्रों में जारी लाइसेंस में उल्लेखित मापदण्डों का पालन नहीं करना और बीज, खाद एवं कीटनाशक के भण्डारन और बिक्री में लापरवाही मिली है। लाइसेंस नवीनीकरण, स्टाॅक बुक, मुल्य सूची का प्रदर्शन, उपलब्ध खाद का भौतिक स्टाॅक का पी.ओ.एस. मशीन से मिलान, बेची गई सामग्री का बिल बुक से मिलान, सोर्स प्रमाण पत्र, कीटनाशकों की वैधता के साथ-साथ बीज, खाद और दवाईयों के भण्डारन के तरीके का भी औचक निरीक्षण किया गया है। सभी दुकानों को लापरवाही और अनियमितता पर नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। इस दौरान फ्लाईंग स्काॅट में शामिल अधिकारियों ने दुकानदारों को केवल निर्धारित मूल्य पर ही खाद, बीज, दवायें बेचने के निर्देंश भी दिए है। अधिकारियों ने यह भी चेताया हैं कि चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी के समय किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बीज, खाद या दवाई बेचने के शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news