दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली का समर्पण
24-Jun-2022 6:50 PM
ईनामी नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 24 जून।
पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान को गुरुवार को उन्हें सफलता मिली। ईनामी नक्सली ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के समक्ष घर वापसी की।

पुलिस के मुताबिक मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत बर्रेम मिलिशिया सदस्य देवाराम मंडावी ने गुरुवार को पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
 उक्त नक्सली के खिलाफ अरनपुर थाना में नामजद अपराध दर्ज है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा उक्त नक्सली पर 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।  गौरतलब है कि घर वापस आइए अभियान अंतर्गत आज पर्यंत 545 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 133 ईनामी नक्सली भी शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news