धमतरी

लंबित 12 फीसदी मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग को ले 29 को कर्मचारी अधिकारी रहेंगे हड़ताल पर
24-Jun-2022 7:31 PM
लंबित 12 फीसदी मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग को ले 29 को कर्मचारी अधिकारी रहेंगे हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 जून।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रान्तीय आह्वान पर दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान देय तिथि से 34 फीसदी मंहगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत करने को लेकर नगरी ब्लॉक के समस्त कर्मचारी अधिकारी 29 जून को सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल करेगे। 

प्रदेशव्यापी कलम रख मशाल उठा आंदोलन के परिपेक्ष्य में छ:ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई नगरी की आवश्यक बैठक दिनांक 21जून-मंगलवार को बी आर सी भवन -नगरी में ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक मुकेश पांडेय, छग राजपत्रित अधिकारी संघ जिला महासचिव हरीश पांडे जी,प्रवक्ता खुमान सिंह ठाकुर जी, कृष्णा राम साहू जिला कोषाध्यक्ष,तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष चंदू लाल चंद्राकर,के विशेष आतिथ्य में सपन्न हुआ।

इस बैठक में जिला पदाधिकारियो के मार्गदर्शन में ब्लॉक के समस्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से परिचर्चा कर हड़ताल की रूपरेखा बनाई गई है। 
फेडरेशन के इस महा आंदोलन में भृत्य, लिपिक, शिक्षक, पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, महिला पर्यवेक्षक,पंचायत निरीक्षक,इंजीनियर्स,स्वास्थ्य कर्मचारी,वन कर्मचारी अधिकारी सहित समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित होंगे। फेडरेशन की नगरी इकाई ने ब्लॉक के सभी कर्मचारी संगठन के सदस्यों से ब्लॉक स्तर के 29 जून बुधवार के धरना प्रदर्शन महारैली पर सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।

इस अवसर परछ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश भरेवा,महासचिव किशोर कश्यप प्रवक्ता केपी साहू ,आईटी सेल प्रभारी देवप्रकाश ताम्रकार, समन्वयक संघ अध्यक्ष जसपाल खनुजा, छग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर, अनुसूचितजनजातिसेवक संघ अध्यक्ष सुरेश ध्रुव, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरआर वर्मा ,स्वास्थ्य संयोजक संघ अध्यक्ष उमेश कुमार साहू, सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष शरीफ बेग मिर्जा,बेलर तहसील संयोजक बी एन सिंह, महेश्वर जय सिंधु सचिव शिक्षक संघ ,सुरेंद्र लोन्हारे ,नरेश चंद्र सोम ,अनिल कुमार साहू, सुरेंद्र प्रजापति ,विजय गेन्द्रे ,रामकुमार कश्यप अशोक साहू ,ललित श्रीवास ,संजय रेड्डी ,राम नरेश कश्यप सुखराम छेदैया ,राम कुमार ध्रुव कमलेश चंद्राकर ,रामू लाल साहू निरंजन वर्मा ,नंद कुमार वर्मा ,गिरीश जायसवाल, वाय के साहू ,आर के यादव, निखिल मेश्राम, विकास कुमार कोसरिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news