राजनांदगांव

हॉकी स्टेडियम में मनाया गया ओलंपिक दिवस
24-Jun-2022 7:39 PM
हॉकी स्टेडियम में मनाया गया ओलंपिक दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 जून। छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में गत् दिनों स्थानीय अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में ओलंपिक दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर 3 दिवसीय अंडर-14 बालक-बालिका सुपरलीग हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन भी हुआ। हॉकी इंडिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में जिला हॉकी संघ द्वारा ओलंपिक दिवस पर सुपरलीग हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक व अध्यक्षता पूर्व महापौर सुदेश देशमुख ने किया। विशेष अतिथि के रूप में छग हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी सचिव शिवनारायण धकेता शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वासनिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन होता है। ओलंपिक दिवस सभी खिलाडिय़ों के लिए गर्व का दिन है। हर खिलाड़ी का यह सपना होता है कि वह ओलंपिक में भाग ले। आज के दिन यहां हर खिलाड़ी यह प्रण करें कि वह ओलंपिक में भाग लेगा।

अध्यक्षता करते पूर्व महापौर श्री देशमुख ने कहा कि हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव में शुरू से ही हॉकी खेल के प्रति लोगों की जागरूकता दिखी है। आज जो नन्हे खिलाड़ी यहां नजर आ रहे हैं, वो आने वाले समय में जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने की काबिलियत रखते हैं।

कार्यक्रम में दो मैच खेला गया। पहला मैच राजीव नगर बसंतपुर विरुद्ध चिखली इलेवन के मध्य हुआ। यह मैच राजीव नगर बसंतपुर ने जीत लिया। दूसरा मैच मोतीपुर विरुद्ध स्टेडियम इलेवन के मध्य हुआ। कार्यक्रम का संचालन भूषण साव व आभार प्रदर्शन रणविजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर अनुराज श्रीवास्तव, निलंमचन्द जैन, आशा थॉमस, सूर्यकांत जैन, अनिल यादव, अरूण शुक्ल, अतुल, अजय झा, प्रकाश शर्मा, निसार अहमद, बुची भैया, अब्दुल कादिर, गुणवंत पटेल, छोटे लाल, अशोक यादव, चंदन भारद्वाज, महेंद्र सिंग, अमित माथुर, सचिन खोब्रागडे, खेमराज सिन्हा, शकील अहमद, तरूण यादव, किशोर धीवर, अभिनव मिश्रा, खुशाल यादव आदि  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news